Godda News: डिजिटल साक्षरता में गोड्डा कॉलेज ने बनाया नया रिकॉर्ड, झारखंड में छात्र नामांकन में रहा अव्वल
गोड्डा, नवम्बर 4 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से दक्ष बनाने की दिशा में गोड्डा कॉलेज ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा आईआईटी बॉम्बे के एसआईएनई के स्पोकन ट्यूटोरियल परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में संचालित कार्यक्रम के तहत गोड्डा कॉलेज में 612 विद्यार्थियों का नामांकन कराया गया है। यह संख्या झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों की तुलना में सर्वाधिक बताई गई है। इस संबंध में दो नवंबर को ऑनलाइन बैठक आयोजित कर राज्य के विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में संचालित स्पोकन ट्यूटोरियल कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में संस्थानवार कंप्यूटर कार्यक्रम, विद्यार्थियों का नामांकन, प्रशिक्षण, मूल्यांकन, कार्यक्रम के क्रियान्वयन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.