गोड्डा, अक्टूबर 19 -- जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। महिला कॉलेज के पीछे डाकबंगला रोड में क्षतिग्रस्त शहरी जलापूर्ति पाइप की मरम्मत कर दी गई है। वहीं, कलाली रोड स्थित जलापूर्ति व्यवस्था में खराबी को दूर करते हुए वाल्व भी बदल दिया गया है। रविवार को शहर की सभी पानी की टंकियों में पानी चढ़ा दिया गया। नगर परिषद के अनुसार सोमवार से शहर में पूर्व की तरह सामान्य जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। इससे पिछले कई दिनों से पानी की समस्या से परेशान शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद के कनीय अभियंता चंदन शर्मा ने बताया कि डाकबंगला रोड में जिस जगह जलापूर्ति का पाइप फट गया था वहां प्लेट लगाकर वेल्डिंग कर दी गई है। पाइप की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा कलाली रोड के वाल्व को भ...