गोड्डा, सितम्बर 18 -- Godda News: ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के सिरसा व ठाकुरगंगटी मुख्य मार्ग के मिश्र गंगटी गांव के बाहर मुख्य मार्ग सड़क के किनारे नाले में एक शव शुक्रवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे बरामद होने से क्षेत्र में कोहराम मच गया। शव की पहचान गौरी शंकर रविदास उम्र लगभग 40 वर्ष ,पिता स्वर्गीय राम रविदास के रूप में की गई।

रिपोर्ट प्राप्त जानकारी के अनुसार नाले स्थित झाड़ी में पड़ा शव जब दुर्गंध देने लगा तो ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो कोई मृत व्यक्ति पड़ा हुआ था। इसकी सूचना जब गांव में पहुंची तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और उसकी पहचान गौरी शंकर के रूप में की गई। वही मौके पर मौजूद मृतक कि पुत्री मोनिका कुमारी ने बताया कि मेरे पिता चार दिन से घर नहीं लौटे थे, जहां काफी खोजबीन की गई पर कुछ पता नहीं चल पाया, वह काफी शराब का सेवन कर...