Godda News: ठाकुरगंगटी में चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर
गोड्डा, नवम्बर 20 -- मौसम की मार से किसानों की चिंता Godda News: ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि। ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अकवान' के प्रभाव से झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। धान की कटाई कर खेतों में छोड़ी गई फसल को लेकर किसान अब चिंतित नजर आ रहे हैं। किसानों को डर है कि यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा और बारिश तेज हुई तो उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर सकता है।मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में विकसित हुआ चक्रवाती तूफान 'अकवान' उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट की ओर बढ़ा है। इसके प्रभाव से झारखंड के विभिन्न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.