गोड्डा, जुलाई 15 -- Godda News: ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सभी मतदाताओं का गणना प्रपत्र सही सही भरने एवं बीएलओ एप्प में डिजिटाइज्ड करने का कार्य प्रखंड में जारी है। यह भी पढ़ें- Latehar News: चंदवा व बारियातू के सभी बूथों पर लगी चुनावी पाठशाला विशेष गहन पुनरीक्षण राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के आलोक में मंगलवार को प्रखंड के सभी मतदान केन्द्रों में बीएलओ,बीएलए-2, वॉलिंटियर्स व अन्य मतदाताओं के साथ चुनाव पाठशाला किया जा रहा है। इस दौरान बीडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी विजय कुमार मंडल ने मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्र का घूम घूम कर जायजा लिया। इस दौरान बीडीओ श्री मंडल ने बीएलओ से जानकारी लेते हुए अभियान की सफलता को लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना...