Godda News: ट्रांसफॉर्मर और हाइटेंशन तार से हटाई गई घास
गोड्डा, जुलाई 7 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। मेहरमा संथाली टोला से होकर गुजरने वाली हाइटेंशन तार और ट्रांसफार्मर पर हरी भरी घास फूस ने पूरी तरह कब्जे में ले लिया था,जिस कारण बिजली के खंभे सहित आसपास की झाड़ियां में भी करंट फैल जाती थी। जिसकी वजह से कई बार ग्रामीण एवं मवेशियों को इसका शिकार होना पड़ा। इस बात को ले ग्रामीणों भय का माहौल था। आए दिनों गाय,भैंस और बकरी भी चपेट में आ जाती थी इससे बचाव हेतु ग्रामीणों के द्वारा बार बार बिजली विभाग से घास फूस हटाने की मांग की जा रही थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए विभागीय कनीय अभियंता दीपक कुमार के निर्देश पर आज सोमवार को बिजली विभाग से आए मिथिलेश कुमार ने बिजली कटवा कर हाइटेंशन तार और ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़े घास फूस को हटवाया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.