गोड्डा, अगस्त 26 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पावन सावन मास शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि से झूलन महोत्सव शुरू हो गया। यह श्रावण मास की पूर्णिमा तक जारी रहेगा। जगह जगह झूलनोत्सव के अवसर पर आयोजित भजन संध्या व झूलन गीत से गली मुहल्ला गुलजार हो रहा है। चहुंओर भक्ति की रसधार बह रही है। इसी कड़ी में स्थानीय शंतिनगर एवं गांधी नगर में तो मानो अध्यात्म की गंगोत्री बह रही है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बिदोखर के झूला महोत्सव में शानदार प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध हुए श्रोताझूलन महोत्सव का आयोजन शांतिनगर में निवर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष बेणु चौबे की अगुवाई में आयोजित झूलनोत्सव में झूलन का भव्य दरबार सजाया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ झूलन पर विराजमान ठाकुर की आरति से किया गया। इसके बाद कलाकारों ने गणेश व...