Godda News: झूलते जर्जर बिजली तार दे रहे हादसे को न्योता, दहशत में ग्रामीण
गोड्डा, सितम्बर 4 -- Godda News: महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विश्वासखानी गांव में बिजली के जर्जर तार अब ग्रामीणों के लिए परेशानी से अधिक चिंता का कारण बन गए हैं। वर्षों से तार नहीं बदले जाने के कारण कई जगह बिजली लाइन काफी नीचे झूल रही है। घरों और सार्वजनिक रास्तों के समीप लटकते तारों के कारण ग्रामीणों को हर समय हादसे की आशंका सताती रहती है।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद से कई स्थानों पर पुराने तार ही लगे हुए हैं। लंबे समय से रखरखाव नहीं होने के कारण तार जर्जर हो चुके हैं। जगह-जगह तारों की हालत ऐसी है कि तेज हवा या बारिश के दौरान इनके टूटने की आशंका बनी रहती है।
बरसात में समस्याएँ सबसे अधिक परेशानी बरसात के दिनों में होती है। बारिश के दौरान तारों से चिंगारी निकलने और बिजली आपूर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.