गोड्डा, जुलाई 22 -- Godda News: बिनोद ठाकुर। पोड़ैयाहाट। पोड़ैयाहाट प्रखंड के बिहार सीमा से सटे धनश्यामपुर गांव ने झींगली की खेती के बल पर आत्मनिर्भरता की कहानी लिखी है।कभी रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे महानगरों का रुख करने वाले ग्रामीण आज अपने ही गांव में खेती कर सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर रहे हैं। मेहनत, लगन और समय के अनुरूप फसल उत्पादन ने इस गांव की तस्वीर बदल दी है। आज धनश्यामपुर की पहचान झींगली उत्पादन के लिए बन रही है और यहां की उपज देवघर, गिरिडीह, मधुपुर व जामताड़ा समेत कई शहरों के बाजारों तक पहुंच रही है। गांव के अधिकांश किसान अपनी जमीन नहीं होने के बावजूद दूसरे गांवों और किसानों की खेत-बाड़ी को सट्टा (लीज) पर लेकर झींगली सहित विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती कर रहे हैं। बेहतर गुणवत्ता और ताजा उत्पादन के कारण यहा...