Godda News: झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की पहल, टेट परीक्षा में शामिल कार्यरत शिक्षक अभ्यर्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासन
गोड्डा, अक्टूबर 30 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में शामिल होने वाले कार्यरत शिक्षक अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, जिला इकाई गोड्डा ने सराहनीय पहल की है। संघ की ओर से गोड्डा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने आने वाले सभी कार्यरत शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क आवासन की व्यवस्था की गई है। इसके तहत कार्यरत शिक्षक अभ्यर्थियों को नहर चौक स्थित संघ के अपने भवन में ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में संघ के सुभाष चंद्र ने गोड्डा जिले में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए सभी कार्यरत शिक्षक अभ्यर्थियों से अपील की है कि जिन्हें झारखंड टेट परीक्षा के लिए गोड्डा में केंद्र मिला है, वे निःसंकोच संघ के भवन मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.