गोड्डा, अगस्त 25 -- Godda News: गोडडा प्रतिनिधि। जिला अन्तर्गत गोड्डा प्रखंड के बडी कल्याणी विवाह भवन में झारखंड तैलिक साहु सभा गोड्डा के बैनर तले,लखन साह जी के अध्यक्षता में बैठक हुई। मंच संचालन जिला महासचिव प्रिंस कुमार ने किया। जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार साह के उपस्थिति में जिला महासचिव प्रिय रंजन , जिला मंत्री राजेश साह , परमवीर , जिला कोषाध्यक्ष मुकेश साह, जिला कार्यसमिति सदस्य लखन साह , महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षा श्रीमती प्रतिमा भारती , शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक अभिमन्यु साह ,तारणी प्रसाद साह ,कम्खाया प्रसाद साह , राजेन्द्र मंडल ,राम लखन साह ने बैठक को संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने अपना अपना बिचार एवं सुझाव दिया एवं एक स्वर में सभी ने कहा कि तेली धर्मशाला निर्माण होना चाहिए।

बैठक में लिए निर्णय बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्...