Godda News: झमाझम बारिश से खेत हुए लबालब, किसानों के चेहरे खिले, खाद की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा बजट
गोड्डा, सितम्बर 3 -- Godda News: जिले सहित महागामा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की शाम से हुई झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। लगातार हो रही बारिश से धान के खेत लबालब पानी से भर गए हैं। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को इससे काफी राहत मिली है। खासकर धान की खेती के लिए यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है। खेतों में पर्याप्त पानी जमा होने से धान की फसल को नई जान मिली है और किसान अब बेहतर उत्पादन की उम्मीद कर रहे हैं। मंगलवार की शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी रहा। बारिश के कारण महागामा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के खेतों और निचले इलाकों में पानी भर गया। जिन खेतों में पानी की कमी के कारण फसल प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी, वहां अब पर्याप्त पानी उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- Godda News: लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.