Godda News: झमाझम बारिश से खेतों में लौटी रौनक, धान की फसल में दिखी हरियाली
गोड्डा, सितम्बर 23 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि : महगामा-हनवारा क्षेत्र में बुधवार को हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर राहत और खुशी नजर आई। लगातार बारिश के बाद खेतों में पानी जमा हो गया है, जिससे धान की फसल को पर्याप्त नमी मिली है। कई दिनों से पानी की कमी से प्रभावित खेतों में एक बार फिर हरियाली लौटने लगी है।क्षेत्र के बिशनपुर, कोयला, हनवारा, नारायणी, शाहजादपुर, मिल्की, विश्वासखानी सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बारिश का असर खेतों में साफ दिखाई दे रहा है। धान के खेत पानी से लबालब नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि बारिश से धान की फसल को इस समय काफी फायदा मिलेगा। विशेषकर जिन खेतों में सिंचाई की सुविधा सीमित है, वहां बारिश ने किसानों की चिंता कुछ कम की है。 यह भी पढ़ें- Godda News: गोड्डा में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.