गोड्डा, अगस्त 20 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। स्थानीय ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में 30 यार्ड क्रिकेट टूर्नामेंट ज्ञान स्थली प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट में विद्यालय के 6 हाउस नेहरू हाउस, आजाद हाउस, गांधी हाउस, बोस हाउस, टेरेसा हाउस और टैगोर हाउस की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रशासक समीर दुबे ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना व अनुशासन बनाए रखने की सीख दी और मैच में अंतिम गेंद तक पूरे जज्बे के साथ लड़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच नेहरू हाउस और आजाद हाउस के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेहरू हाउस की ओर से दिलशान ने मात्र 20 गेंदों में 50 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में आजाद हाउस की तरफ से पप्प...