गोड्डा, अगस्त 26 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित 'ज्ञानस्थली प्रीमियर लीग' का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। जिसमें गांधी हाउस ने बोस हाउस को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच का शुभारंभ विद्यालय के प्रशासक समीर दुबे ने किया। जिसके बाद खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट और राष्ट्रगान के साथ खेल भावना का परिचय दिया।

खेल का प्रारंभ टॉस जीतकर गांधी हाउस ने पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी बोस हाउस की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 47 रन ही बना सकी। टीम की ओर से प्रवीण ने 10 और कृष्ण ने 7 रन बनाए। गांधी हाउस के कप्तान राशिद ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि अमर और रवि ने 2-2 विकेट हासिल किए।

जीत का रोमांच 48 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गांधी हाउस ने 6.3 ओवर में 6...