Godda News: जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न
गोड्डा, अक्टूबर 9 -- Godda News: समाहरणालय सभागार में जिला -दंडाधिकारी -सह -उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं की प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को लेकर जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदनों की समीक्षा के बाद कुल 48,184 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई। समिति ने प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 45,047 छात्र-छात्राओं के आवेदनों पर विचार किया। वहीं, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 2730 छात्र-छात्राओं एवं शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 407 छात्र-छात्राओं के आवेदनों की समीक्षा की गई। समीक्षा उपरांत सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.