Godda News: जितपुर खनन परियोजना के सहयोग से बढ़ा खिलाड़ियों का मनोबल
गोड्डा, अगस्त 9 -- Godda News: ग्रामीण और उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं में खेल के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने की दिशा में जितपुर खनन परियोजना के तहत टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन ने सराहनीय पहल की। कंपनी ने गोड्डा जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। गांधी मैदान, गोड्डा में आयोजित इस जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। टेरी माइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.