Godda News: जान जोखिम में डालकर आंगनबाड़ी जाने को मजबूर नौनिहाल
गोड्डा, अक्टूबर 10 -- Godda News: महगामा प्रखंड क्षेत्र के शहजादपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचने के लिए सुगम रास्ता नहीं होने से छोटे-छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र तक जाने के लिए नौनिहालों को खेतों की संकरी मेड़ (आरी) से होकर गुजरना पड़ता है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। रोजाना मासूम बच्चे एक-दूसरे के पीछे कतार में लगकर खेतों के बीच बने संकरे रास्ते से आंगनबाड़ी केंद्र की ओर जा रहे हैं। जहां बच्चों को सुरक्षित और सुविधाजनक रास्ता मिलना चाहिए, वहीं उन्हें मजबूरी में खेतों की मेड़ का सहारा लेना पड़ रहा है।
बारिश में बढ़ता जोखिम बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। मेड़ पर पानी और कीचड़ जमा होने से बच्चों के फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। खेतों के बीच से गुजरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.