Godda News: जमीन विवाद में गोली चलाने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, देशी पिस्टल व दो कारतूस बरामद
गोड्डा, सितम्बर 16 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। मोतिया ओपी क्षेत्र के गंगटा फसिया गांव में पूर्व के जमीन विवाद और आपसी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गंगटा फसिया निवासी संतोष मंडल उर्फ गुड्डू मंडल (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। बता दे की 13 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे फुटानी चौक, गंगटा फसिया के समीप जमीन विवाद और पुरानी आपसी रंजिश को लेकर संतोष मंडल उर्फ गुड्डू मंडल ने अनिल मंडल (48), पिता विष्णु मंडल को जान से मारने की नीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.