गोड्डा, अगस्त 2 -- Godda News: सुन्दरपहाड़ी। सुन्दरपहाड़ी प्रखंड के ग्राम छोटा सिंदरी में छह माह से जलमीनार शोभा मात्र की वस्तु बनकर रह गया है।ग्रामीण मानिक सोरेन, संझला किस्कू, डेडमय बास्की,मंजय किस्कू आदि ने बताया कि गांव में करीब 22 घर है जिसकी आबादी लगभग 80 के आस पास है और सभी यही जलमीनार का पानी सेवन करते थे जो अभी दूर दराज के चापाकल से पानी लाकर पीते हैं और नहाने के लिए नदी जाना पड़ता है। बताया कि फिलहाल 5 हजार लीटर वाला जलमीनार शोभा मात्र बन कर रह गया है और भीषण गर्मी में पीने का पानी का किल्लत हो गया है।।फलस्वरूप शुद्ध पानी नहीं मिलने के कारण गांव के बच्चे और बुजुर्ग अक्सर सर्दी खांसी जुकाम का शिकार होते रहते है। इस बार ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी से छोटा सिंदरी गांव में खराब पड़ा जलमीनार को यथा शीघ्र मरम्मती करवाने का ...