गोड्डा, अक्टूबर 12 -- महागामा और आसपास के इलाकों में सुबह कोहरा Godda News: महागामा प्रतिनिधि: अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में महागामा और आसपास के इलाकों में सुबह सुबह कोहरे का असर देखने को मिला। रविवार की सुबह क्षेत्र में धुंध छाई रही, जिससे वातावरण में हल्की ठंडक महसूस हुई। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता प्रभावित होने की स्थिति में वाहन चालकों को सावधानी बरतते देखा गया। कई वाहन चालक दिन की रोशनी में भी हेडलाइट जलाकर सफर करते नजर आए।मौसम संबंधी ऑनलाइन पूर्वानुमान में भी 11 अक्टूबर की सुबह गोड्डा क्षेत्र में कोहरे की स्थिति दर्ज की गई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सुबह के शुरुआती घंटों में कोहरे का असर रहने की संभावना थी।सुबह के समय सड़क पर चलने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए धुंध परेशानी का कारण बन सकती है। खासकर मुख्य सड़कों ...