Godda News: छापेमारी में अवैध शराब बनाने के सामान जब्त
गोड्डा, अगस्त 6 -- Godda News: पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। पोड़ैयाहाट प्रखंड के लत्ता गांव में गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। सूचना मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बैजनाथ उरांव अंचल अधिकारी अमित किस्कू उत्पाद विभाग पदाधिकारी टीम के साथ गांव पहुंचे और कार्रवाई की। लत्ता विद्यालय के समीप चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान टीम ने शराब की पैकिंग में उपयोग होने वाले कार्टन एवं विभिन्न प्रकार के 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। जब्त सामग्री को प्रशासन ने अपने कब्जे में लेने के बाद मौके पर ही नष्ट कर दिया। कार्टनों को जलाकर नष्ट किया गया। एसडीओ बैजनाथ उरांव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में कथित रूप से रमेश कुमार नामक व्यक्ति द्वारा इस स्थान पर अवैध शराब का कारोबार किए जाने की बात सामने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.