Godda News: छह वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गोड्डा, अगस्त 3 -- Godda News: पोड़ैयाहाट।एक संवाददाता पोड़ैयाहाट थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम समकालीन अभियान के तहत विभिन्न गांवों में छापेमारी कर अलग अलग मामलों के छह वारंटियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि अराजीकिता पसई गांव निवासी अनंत लाल राय, कमल राय एवं बंगाली राय, कस्तुरी गांव निवासी नकुल यादव और विकास यादव तथा कमराढोल गांव निवासी गुलाबी हेंब्रम को गिरफ्तार किया गया। अनंत लाल राय, कमल राय, बंगाली राय, नकुल यादव और विकास यादव के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज है, जबकि गुलाबी हेंब्रम मोटरसाइकिल लूट मामले का वारंटी था। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निर्गत था। यह भी पढ़ें- Kannauj News: छह भगोड़े वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.