Godda News: छत से गिरकर हुए घायल की हालत चिंता जनक, भागलपुर रेफर
गोड्डा, सितम्बर 8 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। सोमवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटहरी गांव के 40 वर्षीय पंकज कुमार मंडल को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा हेतु मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। वह रविवार की देर शाम अपने घर की छत से अचानक नीचे गिर पड़ा था। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। स्वजनों द्वारा आनन-फानन में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ राजकुमार सील के द्वारा उसका इलाज किया गया। परंतु उसकी स्थिति में सुधार होता ना देख आज उसे भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। उसकी हालात चिंताजनक बताई जाती है। स्वजनों ने बताया कि घर की छत पर वह टहल रहा था। इसी क्रम में अचानक वह छत से नीचे गिर पड़ा। जिससे नीचे की दीवार से निकला सरिया उसके शरीर में जा धंसा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.