गोड्डा, जुलाई 20 -- Godda News: गोड्डा, निज प्रतिनिधि। गोड्डा-पथरगामा नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग पर रॉयल स्पून होटल के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी के अनुसार, छड़ से लदा ट्रैक्टर गोड्डा से ललमटिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान रॉयल स्पून होटल के ठीक पहले ट्रैक्टर का ऐज (एक्सल) टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही उस पर सवार लोग उसके नीचे दब गए।

हादसे में जान-माल का नुकसान हादसे में ट्रैक्टर चालक सुनील महतो तथा निवास बावरी, दोनों निवासी पांडुबथान, गोड्डा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं प्रकाश बावरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल न...