गोड्डा, अक्टूबर 30 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर गोड्डा शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ पर्व को लेकर नगर परिषद की ओर से गुरुवार को शहर के प्रमुख छठ घाटों की साफ-सफाई का काम युद्धस्तर पर शुरू करा दिया गया है। पर्व के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर परिषद इस बार पहले से ही घाटों को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने में जुट गई है। इसी क्रम में शहर के म्यूलर्स टैंक में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।म्यूलर्स टैंक की सफाई के लिए नगर परिषद की ओर से करीब 70 मजदूरों को मैदान में उतारा गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: छठ महापर्व को लेकर शिव सरोवर तालाब घाट की सफाई शुरू मजदूरों की अलग-अलग टीम बनाकर तालाब के विभिन्न हिस्सों में सफाई कराई जा रही है। तालाब में जमा जलकुंभी, कचरा और अ...