Godda News: छठ पूजा से पहले सपिन नदी के घाटों पर फैली गंदगी
गोड्डा, नवम्बर 1 -- छठ घाटों की स्वच्छता पर चिंता Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। पथरगामा स्थित सपिन नदी में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी छठ महापर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व में अब कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन छठ घाटों की स्थिति देखकर स्वच्छता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नदी में बने सीढ़ी घाटों और आसपास के क्षेत्रों में कुछ लोगों द्वारा महीनो से गोबर और कचरा फैलाया गया है । इससे छठ पूजा के लिए घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा । एक ओर जहां छठ महापर्व को स्वच्छता, पवित्रता और आस्था का प्रतीक माना जाता है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों की लापरवाही से पूजा स्थल गंदा हो रहा है। जिन घाटों पर व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे, उन्हीं घाटों पर गोबर और कचरे का फैलाव चिंता का विषय बना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.