गोड्डा, अक्टूबर 19 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के तुलसीकित्ता स्थित चिहारी पीठ चैती दुर्गा मंदिर के नवनिर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंदिर के भव्य निर्माण को लेकर आज इंजीनियर द्वारा स्थल पर लेआउट किया गया। इसके साथ ही मंदिर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। इस संबंध में चैती दुर्गा मेला समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने बताया कि मंदिर का निर्माण तेतरी दुर्गा मंदिर की तर्ज पर कराया जाएगा। मंदिर को भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से निर्माण कार्य की रूपरेखा तैयार की जा रही है। मंदिर के नवनिर्माण से श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक स्थल उपलब्ध होने की उम्मीद है। मंदिर के नवनिर्माण कार्य की शुरुआत से स्थानीय श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। इस मौके पर चैती दुर्गा मे...