गोड्डा, अगस्त 11 -- Godda News: थाना क्षेत्र के चिरुडीह गांव में रविवार रात घर के पास कथित रूप से हसुआ लेकर पहुंचने और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है।घटना को लेकर गांव निवासी महेंद्र यादव ने सोमवार को पोड़ैयाहाट थाना में आवेदन देकर शंकर यादव, प्रकाश यादव समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाया है।महेंद्र यादव ने आवेदन में बताया कि रविवार रात उक्त लोग कथित रूप से समूह बनाकर उनके घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।आरोप है कि उनके पास धान काटने वाला हसुआ भी था और जान से मारने का प्रयास किया गया।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।लोगों को आता देख सभी वहां से भाग निकले।इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।सूचना मिलने पर पुलिस रविवार रात ही घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।सोमवार को पीड़ित परिवार ने थाना पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई क...