Godda News: चारदीवारी के अभाव में असुरक्षित चेंगई मिडिल स्कूल, परिसर में घूमते हैं आवारा पशु
गोड्डा, अक्टूबर 26 -- Godda News: बसंतराय। प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के बेलडीहा पंचायत अंतर्गत चेंगई गांव स्थित मिडिल स्कूल में चारदीवारी नहीं रहने के कारण विद्यालय परिसर की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चारों ओर से घेराबंदी नहीं होने के कारण विद्यालय परिसर में आवारा पशुओं के साथ-साथ स्थानीय पशुओं का भी बेरोकटोक आना-जाना लगा रहता है। ग्रामीणों ने बताया की इससे विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। विद्यालय परिसर में चारदीवारी का अभाव होने के कारण पशुओं को अंदर प्रवेश करने से रोकना मुश्किल हो रहा है। पशुओं के परिसर में पहुंचने से गंदगी फैलने और विद्यालय के वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है। वहीं, पढ़ाई के दौरान पशुओं के अचानक परिसर में पहुंचने से बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.