Godda News: चापाकल खराब, पानी के लिए तरस रहे राहगीर
गोड्डा, सितम्बर 28 -- Godda News: पथरगामा। पथरगामा बाबा बासुकीनाथ पेट्रोल पंप के पास लगा चापाकल पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है। चापाकल खराब रहने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबा बासुकीनाथ पेट्रोल पंप के पास चापाकल होने से पहले राहगीरों को सफर के दौरान पानी पीने की सुविधा मिल जाती थी। प्रतिदिन इस मार्ग से बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों के साथ पैदल राहगीरों का भी आवागमन होता है। ऐसे में सार्वजनिक चापाकल खराब रहने से लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चापाकल पिछले कई महीनों से खराब है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। गर्मी और उमस के बीच राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.