गोड्डा, अगस्त 30 -- Godda News: गोड्डा, एक प्रतिनिधि। जिला अंधापन नियंत्रण समिति, गोड्डा के तत्वावधान में रविवार को मिसन चौक स्थित चर्च परिसर में नेत्रदान पखवाड़े के तहत जागरूकता टॉक शो का आयोजन किया गया। 25 अगस्त से 8 सितंबर तक चल रहे नेत्रदान पखवाड़े के दौरान आयोजित कार्यक्रम में लोगों को नेत्रदान के महत्व, प्रक्रिया और इससे जुड़ी भ्रांतियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नेत्रदान को लेकर व्याप्त भ्रम को दूर कर अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करना था।नेत्रदान की प्रक्रिया कार्यक्रम में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शक्ति नाथ सिंह, पॉलीक्लिनिक यूपीएचसी गोड्डा ने नेत्रदान की प्रक्रिया, नेत्र अधिकोष की भूमिका तथा नेत्रदान से जुड़ी विभिन्न भ्रांतियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति की मृत्य...