Godda News: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' की आहट से महगामा में बदला मौसम
गोड्डा, अक्टूबर 29 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि। महगामा प्रखंड क्षेत्र में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। सुबह-सुबह हुई बारिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। मौसम में अचानक आए बदलाव से जहां लोगों को तापमान में गिरावट का एहसास हुआ,वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। 29 अक्टूबर को भी राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।महगामा क्षेत्र में सुबह बारिश होने से बाजारों और मुख्य सड़कों पर लोगों की आवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.