Godda News: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' की आहट से किसानों की बढ़ी चिंता, पककर तैयार धान की फसल को नुकसान का डर
गोड्डा, अक्टूबर 29 -- Godda News: बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' की आहट और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान के असर से बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका के बीच क्षेत्र के किसान अपनी पककर तैयार धान की फसल को लेकर परेशान हैं। किसानों को डर सता रहा है कि यदि मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश हुई, तो खेतों में लहलहा रही धान की फसल गिरकर बर्बाद हो सकती है। महीनों की मेहनत और लागत के बाद तैयार हुई फसल पर मौसम की मार पड़ने की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र में हजारों एकड़ भूमि पर किसानों ने धान की खेती की है। वर्तमान समय में कई खेतों में धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है, जबकि कुछ खेतों में फसल पकने के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.