गोड्डा, सितम्बर 17 -- Godda News: गोड्डा, संवाद सूत्र। अखिल भारतीय चंद्रवंशीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय एवं झारखंड प्रदेश संगठन की ओर से गोड्डा जिला अध्यक्ष के रूप में मुकेश रमानी को जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद रमानी परिवार में खुशी का माहौल है।

समारोह का आयोजन इसी खुशी के मौके पर आज रमानी परिवार के लोगों ने एकजुट होकर मुकेश रमानी को सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। परिवार के सदस्यों ने कहा कि मुकेश रमानी के नेतृत्व में चंद्रवंशीय महासभा को गोड्डा जिले में और मजबूती मिलेगी तथा समाज के कल्याण के लिए लगातार काम किया जाएगा।

शिक्षा और जागरूकता की आवश्यकता इस दौरान लोगों ने कहा कि चंद्रवंशीय समाज के विकास के लिए शिक्षा और जागरूकता को सबसे अधिक प्राथमिकता देने की जरूरत है। समाज के कई ऐसे परिवार हैं, जहां आज भी ...