गोड्डा, सितम्बर 25 -- Godda News: पथरगामा संवाद सूत्र। पथरगामा थाना क्षेत्र के चंडीचक के समीप नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अटल बिहारी (45) और उनकी पत्नी करुणा देवी (35) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों गोड्डा के ढोढरी गांव से पथरगामा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चंडीचक के समीप अचानक बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. मोहन पासवान ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ. मोहन पासवान ने बताया कि हादसे में उनके सिर में चोट लगी थी और सिर से रक्तस्राव हो...