गोड्डा, सितम्बर 28 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत घोरीकित्ता गांव स्थित जख बाबा स्थान में रविवार से 24 घंटे का अखंड संकीर्तन प्रारंभ हुआ।इस दौरान हरे रामा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे की धुन से वातावरण गुंजायमान हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में शांति,समृद्धि, खुशहाली और फसल की अच्छी पैदावार के लिए प्रत्येक वर्ष इस माह में अखंड संकीर्तन का आयोजन किया जाता है। जिसमें समस्त ग्रामीणों की सहभागिता होती है। परिसर को रंग-बिरंगे झालर से सजाया जाता है। जबकि केले के स्तंभ को खड़ा कर गेट बनाया जाता है। जहां विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा लगाई जाती है। कार्यक्रम को ले ग्रामीणों द्वारा पूर्व से तैयारी की जाती है एवं पूरे भक्ति भाव एवं श्रद्धा और विश्वास के साथ राम धुन में मगन हो पूरी तरह भक्ति में लीन हो जाते हैं...