गोड्डा, सितम्बर 8 -- Godda News: बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के जमनिकोला पंचायत अंतर्गत जमनिकोला गांव में मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में मवेशियों के लिए घास काटने गए गांव निवासी 65 वर्षीय नक्षत्र यादव उर्फ हड्डो यादव की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Godda News: घास काटने खेत गए 65 वर्षीय नक्षत्र यादव पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मौतघटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार नक्षत्र यादव मंगलवार की शाम अपने घर के मवेशियों के लिए घास काटने घर के समीप स्थित खेत में गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम में बदलाव के बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत में गिरी, जिसकी चपेट में आने से नक्षत्र यादव गं...