गोड्डा, अक्टूबर 29 -- Godda News: गोड्डा, एक प्रतिनिधि। पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिलाबै पंचायत के घाट अमरपुर गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान महागामा थाना क्षेत्र की रहने वाली विजेता देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके वाले घाट अमरपुर पहुंचे और शव को लेकर सदर अस्पताल गोड्डा आए। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नगर थाना को मामले की सूचना दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजेता देवी की शादी करीब छह वर्ष पूर्व घाट अमरपुर निवासी नीतीश कुमार गुप्ता, पिता वीरेंद्र गुप्ता के साथ हुई थी। वर्तमान में दंपती के दो बच्चे हैं। बताया जाता है कि नीतीश कुमार ने फोन कर ससुराल वालों को अपनी पत्नी की मौत की जानकारी दी और इसके बाद फोन का...