गोड्डा, जुलाई 22 -- Godda News: बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात से लापता 35 वर्षीय मुकेश यादव, पिता प्रकाश यादव, का शव मंगलवार सुबह गांव के समीप तालाब से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार, मुकेश यादव सोमवार रात घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी देर इंतजार के बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उनकी तलाश शुरू की। रातभर परिजन और ग्रामीण संभावित स्थानों पर खोजबीन करते...