गोड्डा, जुलाई 10 -- Godda News: सुन्दरपहाड़ी। सुन्दरपहाड़ी प्रखंड के जियाजोरी पंचायत अंतर्गत फुलबडिया गांव के समीप कुआं में डूबकर ऊपर टोला सिदलेर निवासी चांदू पहाड़िया उम्र 35 की मौत हो गई। घटना बुधवार के करीब 10 बजे रात्रि की बताई जा रही है।बताया जाता है कि चांदू पहाड़िया अपने संबंधी के यहां सेना कटान गांव गया था और घर सिदलेर वापस आने के क्रम में फूलबडीया गांव के समीप करीब 8 बजे रात्री में कुआं में गिरकर पानी में डूब गया। उसके साथ अन्य लोग जा रहे थे जो घर वालों को घटना के विषय में बताया तब जाकर घर वालों और ग्रामीण 10 बजे रात में कुआं से चांदु पहाड़िया को निकाला जो काफी देर से पानी में डूबे रहने के कारण मर चुका था। यह भी पढ़ें- Ghumla News: भरनो में दो दिन से लापता युवक का शव कुएं से मिला मृतक अपने पीछे पांच बच्चों और पत्नी से भरा परिवार ...