गोड्डा, अक्टूबर 3 -- Godda News: बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के केवां पंचायत अंतर्गत रूपनी गांव में आबादी और घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। इसी बिजली लाइन का एक हिस्सा ड्रीम मेकर पब्लिक स्कूल के विद्यालय भवन और खेल मैदान के ऊपर से गुजर रहा है। स्कूल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे बच्चे पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं और खेल मैदान में विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। ऐसे में विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

सुरक्षा के लिए की गई मांग विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, हाईटेंशन लाइन को विद्यालय परिसर से हटाने अथवा सुरक्षित दूरी पर स्थानांतरित करने की मांग को लेकर करीब एक माह पूर्व संबंधित विद्युत विभाग को आवेदन दिया गया ...