गोड्डा, जुलाई 24 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित घनश्यामपुर गांव में बिहार की ओर से घरों का निकासी पानी सड़क पर बहने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।

ग्रामीणों की शिकायत लगातार पानी बहने के कारण सड़क की स्थिति कीचड़मय हो गई है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण श्याम मंडल, रोहित मंडल का कहना है कि बिहार क्षेत्र के घरों से निकलने वाला पानी सीधे सड़क पर आकर जमा हो रहा है। इससे सड़क पर कीचड़ फैल गया है और पैदल चलने के साथ साथ दोपहिया वाहनों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। लोगों ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए प्रखंड प्रशासन और जिला प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।

नाले के निर्माण की आवश्यकता ग्रामीणों का कहना है कि ...