गोड्डा, जुलाई 27 -- Godda News: 'सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2026-27' के तहत पथरगामा प्रखंड में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल (जीपीएफटी) का दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: पंचायत स्तर पर योजना चयन को लेकर प्रशिक्षण शुरूप्रशिक्षण के पहले दिन बोहा, चिलरा, चिलकारा गोविंद, गंगटा कला, घाट कुरवा, कस्तुरिया, कोरका घाट, लखनपहाड़ी, लतौना और महेशलिट्टी पंचायतों के ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, वीपीआरपी फैसिलिटेटर, वार्ड सदस्य, जल सहिया, सीएसओ प्रतिनिधि के अलावा प्रदान संस्था एवं जेएसएलपीएस के कर्मी भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का संचालन प्रदान संस्था के परमानंद कुमार ने किया। इस दौरान प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) क...