Godda News: ग्रामीणों की मांग पर कोहवारा नया टोला में जलमीनार की रखी आधारशिला
गोड्डा, सितम्बर 21 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि । चिलकारा पंचायत अंतर्गत कोहवारा नया टोला में रविवार को जलमीनार निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। पंचायत के मुखिया प्रकाश दास ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद जलमीनार की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने स्वयं कुदाल से गड्ढा खोदकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। मुखिया प्रकाश दास ने बताया कि कोहवारा नया टोला के ग्रामीण लंबे समय से पेयजल की समस्या से जूझ रहे थे। ग्रामीणों द्वारा लगातार पेयजल की समस्या से अवगत कराया जा रहा था। ग्रामीणों की मांग और समस्या को देखते हुए जलमीनार का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बनने के बाद ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: खापरसाई में जलमीनार योजना का शिलान्यास आधारशिला कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.