गोड्डा, सितम्बर 13 -- Godda News: पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। पोड़ैयाहाट पंचायत के मुखिया अनुपम भगत पर गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी विभीषण यादव उर्फ चूंटी यादव, पिता त्रिलोकी यादव के विरुद्ध पुलिस ने शनिवार को इश्तेहार तामिला किया। पुलिस ने आरोपी के घर और दुकान पर इश्तेहार चिपकाया। साथ ही गांव के चौराहे और पोड़ैयाहाट थाना के सूचना पट पर भी इसे सार्वजनिक किया गया। थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या 75/26 मुखिया अनुपम भगत उर्फ लड्डू भगत की शिकायत पर दर्ज की गई थी। शिकायत में जान मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी अब तक फरार है। उन्होंने बताया कि न्यायालय निर्गत इश्तेहार के आलोक में शनिवार ...