गोड्डा, अक्टूबर 16 -- Godda News: बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के कैथिया पंचायत अंतर्गत गोपीचक गांव के समीप गोपीचक चौक पर गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे भीषण आग लगने से चार दुकानें जलकर राख हो गईं। इस अगलगी में करीब 15 से 20 लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकानदारों को अपना सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। देखते-ही-देखते दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद प्रभावित दुकानदारों और उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, गोपीचक चौक स्थित दुकानों में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की दुकानों में रखा सामान निकालने का मौका तक नहीं मि...