Godda News: गोड्डा लूटकांड में पुलिस की दबिश, 45 हजार बरामद , आरोपी फरार
गोड्डा, सितम्बर 16 -- Godda News: गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा नगर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए लूटी गई रकम में से 45 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित नयाटोला (जुराबगंज) में छापेमारी की। इस दौरान अभियुक्त तरूण यादव (32) के घर से 500-500 रुपये के कुल 90 नोट बरामद किए गए। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी घर से फरार हो गया। गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 162/26, धारा 304(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामले की जांच की जा रही थी। घटना के त्वरित उद्भेदन, संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.