Godda News: गोड्डा में श्रद्धा के साथ शुरू हुआ मधुश्रावणी पर्व, नवविवाहिताओं ने की पूजा
गोड्डा, अगस्त 4 -- Godda News: गोड्डा, निज प्रतिनिधि। मिथिलांचल का प्रसिद्ध लोकपर्व मधुश्रावणी सोमवार से गोड्डा में भी श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ शुरू हो गया। नवविवाहिताओं के लिए विशेष महत्व रखने वाले इस पर्व को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मैथिल परिवारों में धार्मिक माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में रौतारा वार्ड संख्या-03 निवासी हिमांशु शेखर मिश्रा की पुत्री निधि मिश्रा ने भी पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए विधि-विधान से मधुश्रावणी पूजा की। पर्व के पहले दिन सुबह स्नान के बाद निधि मिश्रा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए पूजा के लिए फूल और विभिन्न प्रकार के पत्ते एकत्र किए। मिथिला परंपरा में इसे फूल लोढ़ना कहा जाता है। इसके बाद घर में तैयार किए गए पूजा स्थल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.