Godda News: गोड्डा में लायंस क्लब ने लगाया रक्तदान शिविर, 44 यूनिट रक्त संग्रह
गोड्डा, अगस्त 14 -- Godda News: निज प्रतिनिधि, गोड्डा। लायंस क्लब ऑफ गोड्डा की ओर से गुरुवार को गोड्डा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान कुल 44 यूनिट रक्त संग्रह कराया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल उर्फ दीपक ने की। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब ऑफ गोड्डा का उद्देश्य सेवा कार्यों को लगातार आगे बढ़ाना है। रक्त की जरूरत किसी भी मरीज को अचानक पड़ सकती है। ऐसे में रक्तदान कर जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने गोड्डा के युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में हिस्सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.